मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा रजि0 मुज़फ्फरनगर द्वारा लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला पर विजय दशमी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गर्ग अध्यक्ष एवं संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया!सर्वप्रथम ५ बार गायत्री मंत्र का उच्चारण कर मा कुलदेवी लक्ष्मी,महाराजा अग्रसेन जी महाराज,अमर शहीद राजा रतन चंद्र जी की मूर्तियों के समक्ष दीप प्रजावलित किये गये।
महामंत्री शलभ गुप्ता के द्वारा विजय दशमी के पर्व पर प्रकाश डाला गया किस प्रकार भगवान श्री राम ने रावण रूपी राक्षस का अंत कर सनातन धर्म की स्थापना की थी और बुराई पर अच्छाई की प्रचंड जीत कर बुराई का अंत किया था और सनातन धर्म का परचम चारो दिशाओ मे लहराया हमें भी आज भगवान् श्री राम के आदर्शो को अपनाना होगा जिसे एक सुन्दर राष्ट्र का निर्माण हो सके भगवान श्री राम एक आदर्श पिता,आदर्श राजा,आदर्श पुत्र,आदर्श पति थे उन्होने जीवन प्रयन्त अपने कर्तव्यो का निर्वहन धर्म के साथ किया उनके सिद्धांतो को हम सबको अपने जीवन मै अपनाना चाहिए।
पूर्व महिला उपाध्यक्ष अनिता राजवंशी जी और महिला मंत्री गुंजन गर्ग ने सुन्दर कविताओं का पाठ किया। राजेंदर प्रसाद गर्ग और इंजिनर सुनील गुप्ता ने कहाँ राम मर्यादा पुरषोतम राम है जिन्होंने समाज मै सनातन की स्थापना की और धर्म की स्थापना की। समारोह को पंकज राजवंशी,अजय गर्ग,अमित गुप्ता,पी के गर्ग,विपिन गुप्ता आदि ने भी सम्बोधित किया। इसके पश्चात लक्ष्मण विहार के नवनिर्मित पार्क मै रावण, कुम्भकरण,मेघनाद् के पुतलो का दहन कर भगवान श्री राम के जय उद्घोष के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का शंखनाद किया गया!
मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद गर्ग,शलभ गुप्ता,राजेंदर कुमार गोयल,अमित गुप्ता एडवोकेट,विपिन गुप्ता,अलोक गर्ग एडवोकेट,पंकज राजवंशी,वैभव मित्तल,राहुल मित्तल,अनिता राजवंशी,गुंजन् गर्ग,रश्मि गुप्ता,भावना गुप्ता,शिप्रा गुप्ता,अदिति गुप्ता,सीमा गोयल,अंकित गुप्ता,आकाश गुप्ता,सत्य प्रकाश गोयल,विनय कुमार,महेश चंद गुप्ता,विजय गर्ग,पी के गर्ग,राजेंद्र गुप्ता आलू वाले आदि सेकड़ो राजवंश बंधू मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें