सोमवार, 6 अक्टूबर 2025

मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश ढेर


सहारनपुर।  गागलहेड़ी, सरसावा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सहारनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश ढेर हो गया। गागलहेड़ी थानाध्यक्ष प्रवेश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाश इमरान शामली जनपद का निवासी है।  बदमाश इमरान पर 13 लूट डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश से 2 पिस्टल 28 कारतूस, 2 बाइक मिली हैं। 

उसके खिलाफ शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में  केस दर्ज हैं। बाइक लूट कर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़ हुई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर निवासी दरोगा की अलीगढ़ में हादसे में मौत

अलीगढ। अलीगढ़ जनपद में तैनात मुज़फ्फरनगर निवासी उप निरीक्षक राहुल चौधरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है।छोटा हाथी...