शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

बदचलन थी पत्नी, चार बच्चों समेत यमुना में कूद गया


शामली। कैराना कस्बे के मोहल्ला खेल कला निवासी 38 वर्षीय मजदूर सलमान ने पत्नी की कथित बदचलनी से परेशान होकर अपने चार मासूम बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना से पूर्व उसने अपने मोबाइल फोन से रोते हुए तीन वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजे, जिनमें पत्नी और उसके प्रेमी को इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया। 

शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे सलमान अपनी 12 वर्षीय बेटी महक, 5 वर्षीय शिफा, 3 वर्षीय बेटे आयान और मात्र आठ माह की इनायशा को लेकर पुराने पुल से यमुना नदी में कूद गया। इस हादसे से पहले बनाए गए वीडियो में सलमान ने कहा कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने सात माह से उसका जीवन नर्क बना दिया है। समझाने का उन पर कोई असर नहीं होता है। उसने यह भी कहा कि उसकी मौत और बच्चों की मौत के लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे। सलमान की बहन गुलिस्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह भाई बच्चों को साथ लेकर घर से निकला था। दोपहर में उसने वीडियो भेजा, लेकिन वे उसे ठीक से देख नहीं पाईं। शनिवार को वीडियो ध्यान से देखने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन और मोहल्लेवासी यमुना पुल पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति चार बच्चों के साथ पुल से नदी में कूदा था।

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और पांचों की तलाश शुरू कर दी। सीओ श्याम सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस उसकी पत्नी के आशिक को तलाश कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीरेंद्र कुमार सिंह मुजफ्फरनगर जिला जज बनाए गये

प्रयागराज । प्रदेश में कई न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बीरेंद्र कुमार सिंह मुजफ्फरनगर जिला जज बनाए गये हैं।  इसके अलावा मलखान सि...