लखनऊ। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार भी राज्य कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का दिवाली तोहफा दे सकती है। इसका फायदा करीब 15 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। बोनस की अधिकतमधन राशि 7000 रुपये हो सकती है। सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। लगभग 12 लाख पेंशनर्स को महंगाई राहत की दर में वृद्धि का लाभ मिलेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को पहले बोनस और अब तीन प्रतिशत बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता (डीए) देने के ऐलान के बाद दीवाली से पहले बोनस के साथ ही बढ़े हुए महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा हो सकती है। इसी के साथ पेंशनरों की महंगाई राहत दर भी बढ़ेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें