शनिवार, 4 नवंबर 2023

डीएम और एसएसपी ने जानसठ में सुनी समस्याएं


मुजफ्फरनगर। तहसील जानसठ में जिलाधिकारी  अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जन–मानस की समस्याओं का निस्तारण किया गया। 

             संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त *कुल 34 शिकायतों* में राजस्व, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी‚ प्रमाण पत्रों का निर्गमन एवं पी०एम० सम्मान निधि आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। जिनमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। उक्त प्राप्त शिकायतों को जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि आय‚ जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्रो के आवेदनों को जांच कर अविलम्ब जारी करे। 

                                        उन्होनें समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण से सम्बन्धित शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए एवं शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं की जांच कर निस्तारण समय सीमा मे किया जाए। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी लेखपाल या तहसील का कोई भी कर्मचारी फरियादियों से रिश्वत की मांग करता है अथवा रिश्वत लेता पकडा जाता है तो उक्त विरूद्ध कठोर कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। 

           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

                 उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया‚  मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री महावीर सिंह फौजदार‚ उपजिलाधिकारी जानसठ श्री रामेश्वर सब्बनवाड एवं तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण  उपस्थित रहे।  


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

परिवर्तिनी एकादशी विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🕉जय श्री महाकाल 🕉   🌄सुप्रभातम🌄 🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 🌻बुधवार, ०३ सितम्बर २०२५🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:११ सूर्यास्त: 🌅 ०६:४२ चन्द्रोदय: 🌝 १५:...