शनिवार, 11 नवंबर 2023

त्योहारों पर ट्रेन पकड़ने को लेकर भगदड में एक की मौत

 


सूरत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकडने के लिए मची भगदड़ में बिहार के एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। स्टेशन पर अफरा-तफरी फैल गई। 

दीवाली व छठ पूजा के मौके पर घर पहुंचने के लिए सूरत रेलवे स्टेशन पर पिछले दो दिनों से भारी भीड़ सामने आ रही थी। आज जैसे ही छपरा जा रही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। भगदड़ में काफी यात्रियों के गिरने से चोट गई। तो वहीं भगदड़ में एक यात्री की मौत हो गई। जांच में सामने आया है मृतक छपरा का रहने वाला था। तो वहीं एक अन्य व्यक्ति का उपचार चल रहा है। उसकी स्थिति थोड़ी गंभीर बताई जा रही है। मुश्किल से हालत पर काबू पाया जा सका।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...