शनिवार, 4 नवंबर 2023

नेपाल में भूकंप से विध्वंस 128 लोगों की मौत

 


काठमांडू। नेपाल में बीती रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। कम से कम 128 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हो गए हैं। 

शुक्रवार देर रात आए  6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप में कई इमारतें ढह गई हैं। इसमें 140 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कुछ मलबे में दबे हैं। नेपाल के साथ भारत के कई राज्यों में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसी क्रम में नेपाल में आई इस आपदा में मृतकों की संख्या 128 पहुंच गई है। आपदा को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भूकंप से हुई मानवीय और भौतिक क्षति पर दुख व्यक्त किया। भूकंप के चलते अनेक भवन ढह गये तथा   वाहन दब गये हैं। अपनों की तलाश में अस्पतालों में भीड़ इकट्ठा है। नेपाल प्रधानमंत्री दहल ने घायलों के इलाज के लिए सभी प्रकार के सुविधा मुहैया कराने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

परिवर्तिनी एकादशी विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🕉जय श्री महाकाल 🕉   🌄सुप्रभातम🌄 🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 🌻बुधवार, ०३ सितम्बर २०२५🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:११ सूर्यास्त: 🌅 ०६:४२ चन्द्रोदय: 🌝 १५:...