शनिवार, 25 नवंबर 2023

मॉल में आग लगने से 11 लोगों की मौत


कराची। शनिवार को शहर के एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं। कई और लोगों के मॉल के अंदर ही फंसे होने की खबर है। 

बताया गया है कि मॉल में आग सुबह करीब सात बजे लगी। दूसरी मंजिल में लगी यह आग एक के बाद एक चौथे, पांचवें और छठवें तल तक पहुंच गई। हालांकि आग लगने का कारण साफ नहीं है। मौके पर ही दमकल की 12 गाड़ियां और 50 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। बिल्डिंग में फंसे 42 लोगों को बचा लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...