सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाकर मेरठ को राजधानी बनाने की डा संजीव बालियान ने की वकालत






मुजफ्फरनगर । केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश को अलग राज्य बनाने की वकालत करते हुए मेरठ को राजधानी बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। इसके कारण इसका प्रशासन संभालना मुश्किल होता है। भारतीय जनता पार्टी की नीति छोटे राज्य बनाने की रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आबादी आठ करोड़ है। हाईकोर्ट लाहौर पास है इलाहाबाद दूर है। ऐसे में लोग अलग प्रदेश चाहते हैं।

 रामपुर तिराहा पर मुख्यमंत्री धामी व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रेशू का विकास मॉडल को सराहा। उन्होंने फरमानी नाज को मुख्यमंत्री से मिलवाया। उत्तराखंड शहीद स्मारक रामपुर तिराहा रुड़की रोड मुजफ्फरनगर पर आज उत्तराखंड के शहीदों को सभी ने पुष्पांजलि की।


केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड शहीद स्मारक के विकास पर सत्यप्रकाश रेशू से लंबी वार्ता की। जिस वार्ता को मंच पर अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताते हुए सत्यप्रकाश रेशू से उत्तराखंड शहीद स्मारक के विकास की बात मुख्यमंत्री को बताने को कहा। जिस पर सत्यप्रकाश रेशू ने अपनी बात को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखते हुए कहा कि उत्तराखंड के प्रसिद्ध उत्पाद गंगाजल, चार धाम यात्रा का सूचना केंद्र, पतंजलि के प्रोडक्ट आदि उत्तराखंड शहीद स्मारक में मिलने चाहिए। रेशू ने मुख्यमंत्री व अजय भट्ट को यह भी बताया कि रागी, चौलाई, सेब आदि बहुत से ऐसे उत्पाद है जो उत्तराखंड शहीद स्मारक पर मिलने से बहुत आसानी होगी व व्यापार - रोजगार कई गुना बढ़ जाएगा। रेशू ने दोनों नेताओं को यह भी बताया कि उत्तराखंड का भोजन, पहनावा, संगीत, नृत्य आदि भी जनमानस में बहुत लोकप्रिय है।  वह भी यहां उपलब्ध होना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी व अजय भट्ट ने रेशू के सुझाव की मंच से प्रशंसा की। मुजफ्फरनगर की प्रसिद्ध गायिका फरमानी नाज को सत्यप्रकाश रेशू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलवाया। जिस पर फरमानी नाज ने अपना प्रसिद्ध गीत जो पुष्कर सिंह धामी के लिए गाया था, एक लाइन में गाकर सुनाया। "पुष्कर सिंह धामी फिर से आएंगे भाजपा का परचम फैलाएंगे"। धामी ने फरमानी नाज को कुछ नये गीत तैयार करके रेशू की साथ देहरादून आने को कहा। फरमानी नाज शीघ्र ही कुछ नये गीत बीजेपी, मोदी, योगी, धामी पर गायेगी। सत्यप्रकाश रेशू ने फरमानी नाज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलवाने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...