शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

बाबा टिकैत की जयंती को सम्मान दिवस के रूप मनाई


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे वक्ताओं ने टिकैत साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आयोजन धर्मेंद्र मलिक के आवास शकुंतलम कॉलोनी मुजफ्फरनगर में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि बाबा टिकैत जी ने किसानो को सम्मान दिलाया। किसानो की आवाज को सत्ता तक पहुंचाया। 80 के दशक में जब किसानों का उत्पीड़न चरम पर था। किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। उस समय देश का किसान सरकारी तन्त्र से पीडि़त था। इस उत्पीडन के विरुद्ध देश के तमाम हिस्सों से अन्नदाता की मजबूत आवाज को कई गैर राजनैतिक किसान नेताओं ने धार देने का काम किया। उसी आवाज में से एक आवाज चै. महेन्द्र सिंह टिकैत की थी। जिसका उद्भव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली से हुआ था। बिहार में इसकी अगुवाई स्वामी सहजानन्द सरस्वती, महाराष्ट्र में शरद जोशी, कर्नाटक में प्रो. नजुन्डा स्वामी, गुजरात में विपिन देसाई व उत्तर भारत में टिकैत ने की। किसानों की आवाज को सरकारी स्तर पर दबाने के तमाम प्रयास किये गये, लेकिन शुद्ध खांटी किसान, लम्बी कदकाठी व राजनीति से परहेज रखने वाले चै. महेन्द्र सिंह टिकैत ने किसानों की आवाज को प्रदेशों की सरकार से लेकर दिल्ली तक की सरकार को किसान एकता के बल पर सुनने को मजबूर किया।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रचार मंत्री चौधरी उधम सिंह ने कहा कि टिकैत ने किसानों की आवाज को दिल्ली के हुक्मरानों तक पहुंचाने के लिए दिल्ली में किसान पंचायत की घोषणा कर दी। 25 अक्टूबर 1988 को कई लाख किसानों के साथ चै. टिकैत ने वोट क्लब नई दिल्ली पर किसान महापंचायत का आयोजन किया, लेकिन सरकार की बेरुखी के कारण चै. टिकैत ने इस महापंचायत को अनिश्चित कालीन धरने में तब्दील कर दिया। किसान आन्दोलन के इतिहास में यह आन्दोलन महत्वपूर्ण मुकाम रखता है। किसानों के इस आन्दोलन की गूंज सिसौली से संसार के अन्य देशों में भी सुनाई पडी। इसी दौरान देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि का आयोजन वोट क्लब पर किया जाना था। पुलिस ने लाठियों के दम पर वोट क्लब से किसानों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों की एकता के सामने देश की सरकार को झुकना पडा। कांगे्रस पार्टी ने इस आयोजन के स्थान बदलने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में किसानो ने टिकैत साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया 

कार्यक्रम में पवित अहलावत ब्लॉक अध्यक्ष खतौली,नीरज मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष बघरा,कुलदीप,सूरज चौधरी, मोहित मलिक, संदीप बालियान,विपिन मेहंदियां तहसील अध्यक्ष जानसठ,दामोदर सैनी,नगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर,संजय पाल, मोहमद हासिम,शाहनाजर प्रधान,नौशाद मलिक नगर अध्यक्ष युवा मुजफ्फरनगर,अफजल,उपेन्द्र कुमार,सोनू मलिक,सौरभ बालियान,नितिन ,नसीम,सतेंद्र तोमर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...