मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023

खुद कार चलाकर जा रही थी भाजपा नेत्री अचानक हादसे में जिंदा जली



अमरोहा।  मुरादाबाद की भाजपा नेत्री सरिता की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी में आग लग गई। हादसे के बाद पुलिस ने घायल भाजपा नेत्री को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अमरोहा पहुँचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को साथ ले गए। वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मुरादाबाद की कांशीराम कालोनी निवासी सरिता (पत्नी रामरतन सिंह) भाजपा संगठन में चंद्रनगर मंडल की उपाध्यक्ष थीं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक सरिता सोमवार देर रात करीब एक बजे अपनी कार से नूरपुर से मुरादाबाद जा रही थीं। कार वह खुद चला रहीं थीं और अकेली थीं। नौगावां सादात थाना क्षेत्र में नूरपुर मुरादाबाद मार्ग पर कुमखिया पुलिस चौकी के सामने उनकी कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार आग लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसी सरिता को बाहर निकाला और उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी बीच सरिता के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। देर रात ही जिला अस्पताल पहुंचे परिजन मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक ने मामले में मृतका के पति रामरतन की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...