सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

अखिलेश यादव के साथ साइकिल यात्रा में शामिल नेता की मौत


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में ही साइकिल यात्रा में शामिल सपा नेता रवि भूषण यादव (राजन) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

बताया गया है कि राजन अखिलेश यादव के साथ साइकिल यात्रा में शामिल हुए थे। साइकिल यात्रा के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में लाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि उनकी अस्पताल में आने से पहले ही मौत हो चुकी थी। रवि भूषण समाजवादी पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य थे। उनके निधन पर अखिलेश यादव व अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...