सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
वहलना वार्षिकोत्सव में मिला पुष्पदंत सागर जी महाराज का आशीर्वाद
मुजफ्फरनगर । श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव परम पूज्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन को उनके जैन धर्म पर शोध प्रबंध के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान किए जाने पर सम्मानित किया गया।
मेरठ रोड पर वहलना स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिकोत्सव पर भव्य रथ यात्रा में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोगों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और रथ यात्रा में शामिल हुए। पुण्यागिरी तीर्थ परिणीता परम पूज्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा की मुजफ्फरनगर के लोगों में अपने धर्म के प्रति काफी आस्था है और यह आस्था लोगों में बनी रहनी चाहिए। जाति के बंधन में न पड़े और एक दूसरे को नीचा न समझें। जैन मुनि श्री 108 पुष्प दंत सागर जी महाराज ने राष्ट्र के नाम लोगों को जागरूक करने की भावना के लिए कहा कि हम तुम एक हैं फिर भेद किस बात का है। जियो और जीने दो का मंत्र विश्व शांति के लिए जरूरी है। बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ व भाजपा नेता विजय शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वहलना तीर्थ के अध्यक्ष राजेश जैन, संजय जैन महामंत्री, मनोज जैन कोषाध्यक्ष, सुनील जैन, विप्लव जैन रोहित जैन, अजय जैन, राजेश जैन, राजीव जैन, अशोक जैन, सुभाष जैन, विपिन जैन, विनेश जैन, विपुल, आशीष जैन, सहित हजारों जैन समाज के लोग मौजूद रहे। संचालन रविंद्र जैन ने किया।
Featured Post
माँ वैष्णो देवी लैंड स्लाइडिंग में फंसा मुजफ्फरनगर का परिवार, बेटे की मौत, मंत्री कपिल पहुँचे परिवार के घर
मुजफ्फरनगर। माँ वैष्णो देवी लैंड स्लाइडिंग की दुखद घटना में मुज़फ्फरनगर के परिवार और मासूम बच्चे दबने से गंभीर रूप से प्रभावित हुए। सूचना म...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चीला नहर के पास स्थित इवाना रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ कि...
-
बागपत। जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस से 200 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें