बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

बादल फटने से सेना के 23 जवान लापता



नई दिल्ली। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के 23 जवानों के लापता होने की सूचना है। रक्षा पीआरओ, गुवाहाटी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो रहे हैं। 23 सेना जवान के लापता होने की सूचना है और जवानों के कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबने की खबर है। तलाशी अभियान अभी जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

माँ वैष्णो देवी लैंड स्लाइडिंग में फंसा मुजफ्फरनगर का परिवार, बेटे की मौत, मंत्री कपिल पहुँचे परिवार के घर

  मुजफ्फरनगर। माँ वैष्णो देवी लैंड स्लाइडिंग की दुखद घटना में मुज़फ्फरनगर के परिवार और मासूम बच्चे दबने से गंभीर रूप से प्रभावित हुए। सूचना म...