बुधवार, 19 जुलाई 2023

कांवडियों के वेश में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, सौ मोबाइल बरामद


मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाइन पुलिस ने कांवड़ सेवा शिविर में चोरी करने वाले पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किए गए 100 मोबाइल बरामद किए गए। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई। 

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा कांवड यात्रा-2023 के दौरान शिविरों से मोबाईल चोरी होने के 05 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 05 शातिर मोबाईल चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए 100 मोबाईल फोन को बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि कांवड यात्रा-2023 के दौरान हम लोग कांवडियों की ड्रेस पहनकर कांवड शिविरों में घुस जाते थे और जब कांवडिया सो जाते थे तब हम उनके मोबाईल उठा लेते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-*    
1.मोहम्मद भूरा पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।
2. मोहम्मद अली उर्फ सुक्का पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।
3. इरशाद उर्फ मोटा उर्फ चोनर पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।
4. शहजाद पुत्र युसूफ निवासी पेठा वाली फैक्ट्री मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।
5. आबिद पुत्र महफूज निवासी केवलपुरी पेड़ो वाली गली थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तार अभियुक्त आबिद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.म0अ0स0-248/2023 धारा -379 भादवि थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
2.मु0अ0स0-306/21 धारा 398/401 भादवि थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।
3.मु0अ0स0-307/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*
1. 100 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के(चोरी किए गए)।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता की न्यायिक पावर हुई सीज

जानसठ। बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू लखनऊ में हुई शिकायत पर चल रही जांच को लेकर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के आदेशानुसार डीएम ने तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के खिला...