सोमवार, 24 जुलाई 2023

व्यापारी नेताओं ने किया अधिकारियों का सम्मान

  


मुजफ्फरनगर ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति अध्यक्ष संजय मिश्रा,व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,जिला महामंत्री प्रवीण जैन,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा विशाल कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने उपरांत जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन,सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप,एस पी सिटी सत्यनारायण प्रजापत,ए एस पी आयुष विक्रम सिंह, शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान, व थानाध्यक्ष सिविल लाइन को प्रशस्ति पत्र भेंट कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया,

प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हरिद्वार, नीलकंठ से पवित्र गंगाजल लेकर करोड़ों की संख्या में अपने गतव्य की ओर रवाना होकर एक एक शिव भक्त मुजफ्फरनगर से होकर गुजरता है कुंभ जैसे इस विशाल कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं के साथ-साथ प्रशासन का भी अहम योगदान रहता है जो कि अपनी प्रशासनिक ड्यूटी के साथ-साथ शिव भक्तों की सेवा भी करते हैं इसी क्रम में आज व्यापार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत, सम्मान किया गया है

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...