शुक्रवार, 16 जून 2023

केंद्रीय मंत्री का घर और वाहन आग के हवाले किए


 इंफाल। उपद्रवियों ने हिंसा के नंगे नाच को जारी रखते हुए केंद्रीय मंत्री के मकान को आग के हवाले कर दिया है‌। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के यहां खड़ी गाड़ियां भी उपद्रवियों द्वारा फूंक दी गई। हालांकि हमले और आगजनी की वारदात के दौरान केंद्रीय मंत्री के घर पर कोई नहीं था। मणिपुर में पिछले महीने की 3 मई से कूकी एवं मैतेई समुदाय के बीच चल रहा हिंसा का नंगा नाच जारी है। बृहस्पतिवार की देर रात हिंसा की घटनाओं को अंजाम देते हुए सड़क पर उतरे कूकी समुदाय के लोगों ने केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह के घर पर हमला बोलते हुए उनके मकान को आग के हवाले कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

छठा नवरात्र विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🌤️ *दिनांक - 28 सितम्बर 2025* 🌤️ *दिन - रविवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट...