सोमवार, 19 जून 2023

दस लाख के ईनामी खालिस्तानी नेता की कनाडा में हत्या

 


नई दिल्ली। कनाडा में एक प्रमुख खालिस्तानी नेता दस लाख रुपए के ईनामिया हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हरदीप सिंह निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था। निज्जर का ताल्लुक जालंधर के भार सिंह पुरा गांव से था।  

खालिस्तान टाइगर फोर्स और सिख फॉर जस्टिस जैसे संगठन पर भारत में प्रतिबंध है। बीते दिनों कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हुए खालिस्तान पर हुए जनमत संग्रह में भी सिख फॉर जस्टिस संगठन का ही हाथ था। एनआईए ने हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ देश में हमलों की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। निज्जर पर साल 2022 में एनआईए ने 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। भारत की सरकार ने कनाडा की सरकार से भी निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

विजयदशमी विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🌤️ *दिनांक - 02 अक्टूबर 2025* 🌤️ *दिन - गुरूवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्...