मेरठ। नगर निगम में भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया 1,07,406 वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल कर दूसरी बार महापौर बने। उन्होंने दूसरे नंबर पर रहे एआईएमआईएम के मोहम्मद अनस को मिले 1,28,547 वोटों के मुकाबले 2,35,953 मत हासिल किए। सपा की सीमा तीसरे और बसपा के हशमत मलिक चौथे स्थान पर रहे।
मवाना नगर पालिका में भी भाजपा के अखिल कौशिक ने जीत हासिल की। इसके अलावा तीन नगर पंचायत अध्यक्षों की सीट भी भाजपा के खाते में गईं। नगर पंचायत हस्तिनापुर में सुधा खटीक, नगर पंचायत फलावदा में अशोक सैनी और बहसूमा में सचिन कुमार ने जीत हासिल की। सपा सरधना नगर पालिका और परीक्षितगढ़ नगर पंचायत पर जीत दर्ज कर सकी। बसपा ने तीन नगर पंचायतों पर जीत दर्ज की है। 16 निकायों में कांग्रेस अपना खाता तक न खोल सकी। पांच नगर पंचायतों में निर्दलीय विजयी रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें