शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023

मुजफ्फरनगर पालिका चेयरमैन पद पर किसका नंबर पहला


मुजफ्फरनगर। नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी के साथ ही चेयरमैन पद की असली जंग की बिसात बिछ चुकी है। दस महिलाओं के जंग में रहते अब इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि जीत का दहला किसके हाथ में है।

नगर निकाय चुनाव के लिए आज चुनाव चिन्ह का आवंटन हो जायेगा, जिसके बाद चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आयेगी, जिले में चार मई को वोट पडने हैं। जनपद के दस निकायो में अध्यक्ष पद पर आज 14 पर्चे वापस हुए, जिसके बाद 118 प्रत्याशी मैदान में रह गये है, जिसमें मुजफ्फरनगर नगरपालिका से एक पर्चा सीमा धनगर का वापस हुआ है, जिसके बाद दस प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं। ऐसे में भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस समेत दस प्रत्याशी मैदान में रह गये है, जिन्हें शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये जायेंगे। चुनाव चिन्ह आवंटन के पश्चात चुनाव प्रचार में तेजी आयेगी। भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप, सपा गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी बिलकिस चौधरी व बसपा प्रत्याशी रोशन जहां ने जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है।

मुजफ्फरनगर नगर पालिका के चुनाव में चारों मुख्य पार्टियां पूरी ताकत से चुनाव में जुटी हुई है, लेकिन जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में किसी भी प्रत्याशी को पार्टी सिंबल न देने के निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में आज भी बेचैनी बनी रही। बिसात बिछते ही तमाम प्रत्याशी और समर्थक गुणा भाग में लग गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...