शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

कैसा ये इश्क है, ग़ज़ब का इश्क है, पढें पूरी कहानी

 


झांसी। दो लड़कियों को आपस में प्रेम हो गया। इनमें से एक अपना जेंडर चेंज करा कर पुरुष बन गई लेकिन बाद में लड़की ने उसे धोखा दे दिया। मामला कोर्ट पहुंचा। न्यायालय के एनबीडब्ल्यू जारी करने के बाद 2 दिन पहले बबीना पुलिस ने लड़की को कोर्ट के सामने हाजिर कर दिया। शुक्रवार को कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। 

बबीना के खैलार निवासी सना खान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पद पर काम करती थी। वर्ष 2016 में उसी मकान में रहने वाली सोनल श्रीवास्तव से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। 10 अगस्त 2017 को सना ने घर खाली कर दिया। उसके घर छोड़ने के बाद सोनल भी घर छोड़कर सना के पास चली गई। दोनों एक साथ रहने लगे। सना के मुताबिक दोनों के साथ रहने की वजह से सोनल के परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद दोनों ने थाने में 18 सितंबर 2017 को इकरारनामा किया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। 

इसके बाद सना ने अपना सेक्स चेंज कराने का निर्णय लिया। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में काउंसिलिंग चली। आखिरकार जून 2020 में सना लड़की से बदलकर लड़का हो गई। करीब 10 घंटे की सर्जरी के बाद सना, सोहेल खान बन गई। सना उर्फ सोहेल का कहना है कि ऑपरेशन के बाद बॉडी को रिकवर होने में एक साल लग गया। 

अप्रैल 2022 से सोनल एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। वहां काम करने वाले एक लड़के से उसे प्रेम हो गया। इसके बाद उसके हाव भाव बदल गए। जब सोहेल ने नौकरी छोड़ने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। कुछ दिनों के बाद सोनम उसे छोड़ कर चली गई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। हाजिर ना होने पर कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी कर रखा था। 18 जनवरी को बबीना पुलिस को एनबीडब्ल्यू तामील करने के लिए समन गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...