बुधवार, 18 जनवरी 2023

वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की मुलाकात

 



मुज़फ्फरनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पुनीत वशिष्ठ ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर जिले में चल रही राजनीतिक सरगर्मी को लेकर चर्चा की। उन्होंने वशिष्ठ को कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा।

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिलकर आशीर्वाद लिया। डिप्टी सीएम पाठक ने परिवार का कुशलक्षेम जानने के साथ सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने में जुटी है। वरिष्ठ नेता पुनीत वशिष्ठ ने कहा कि पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए जुटे हैं। वशिष्ठ ने उप मुख्यमंत्री को जिले में आने का न्यौता दिया। डिप्टी सीएम ने न्यौता स्वीकार करते हुए जल्द आने का भरोसा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...