गुरुवार, 19 जनवरी 2023

पहले रेप का मामला दर्ज कराया और फिर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग


मुजफ्फरनगर। अदालत ने दुष्कर्म के मामले में फंसाने और 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में एक महिला पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। महिला पर आरोप लगाया गया था कि उसने अपने नंदोई को जान से मारने की धमकी दी थी और जान बचाने के लिए 5 करोड़ की रंगदारी देने को कहा था।

मुजफ्फरनगर नई मंडी क्षेत्र निवासी मोहित सिंघल ने अपने अधिवक्ता अमित कुमार त्यागी के माध्यम से एसीजेएम प्रथम प्रशांत कुमार की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि एक महिला उसे जान से मारने की धमकी दे रही है। आरोप था कि उस महिला ने उसके विरुद्ध रेप का झूठा आरोप भी लगाया हुआ है। इस मामले में महिला प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी जांच कर रही हैं। मोहित सिंघल ने बताया कि उक्त महिला उसकी रिश्तेदारी में है और उसने एक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था। उसके बाद से ही वह महिला उसे काफी परेशान कर रही है। उसको जान से मारने की धमकी दी गई है और जान बचाने के लिए उससे 5 करोड़ की रंगदारी मांग रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...