शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

एडीजी ने किया पुरकाजी में रात्रि विश्राम

मुजफ्फरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना क्षेत्र पुरकाजी के ग्राम दादुपुर एवं ग्राम शेरपुर खादर में रात्रि विश्राम कर ग्राम वासियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। ग्रामवासियों से कुशलक्षेम लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में वार्ता की गयी तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

अवगत कराना है कि अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगिक विकास एवं सुदृढ़ सुरक्षा/कानून व्यवस्था शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसी क्रम में शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ राजीव सभरवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन महोदय द्वारा उत्तराखण्ड सीमा से सटे थाना क्षेत्र पुरकाजी के ग्राम दादुपुर एवं ग्राम शेरपुर खादर में रात्रि विश्राम कर ग्राम वासियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान महोदय द्वारा ग्राम वासियो/ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ ग्राम में पैदल गस्त एवं गोष्ठी करते हुए ग्राम वासियों से कुशल क्षेम ली गयी तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। गोष्ठी को दौरान महोदय द्वारा ग्राम वासियों से आस-पास सीमावर्ती क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य तथा होने वाली अवांछनीय गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तथा गौ-तस्करी, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने एवं कार्यवाही करने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना का आंकलन किया गया। गोष्ठी के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु कार्यवाही करने हेतु सुझावों का आदान-प्रदान किया गया । महोदय द्वारा बीट आरक्षी/महिला बीट आरक्षी एवं ग्राम प्रहरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा रजिस्टर नं0 08 की प्रविष्टियों की चेकिंग एवं सत्यापन किया गया तथा सीमा सुरक्षा के सटीक आंकलन के उद्देश्य से पुलिस बैरियर/नाका एवं ग्राम में लगे सीसीटीवी कैमरों की दशा-दिशा आदि की चेकिंग की गयी। इसके साथ ही महोदय द्वारा उत्तर प्रदेश शासन की सीमावर्ती जनपदों से सम्बन्धित विकास नीतियों के बारे में ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। ग्राम में रात्रि विश्राम एवं गोष्ठी का उद्देश्य आम जन मानस में राष्ट्रीय एकता व अखण्डता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर  अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र नागर सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती ग्राम में रात्रि विश्राम एवं गोष्ठी का आयोजन करते हुए ग्राम वासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी एवं सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान-प्रदान किया गया तथा उत्तर प्रदेश शासन की सीमावर्ती जनपदों से सम्बन्धित विकास नीतियों के बारे में ग्रामवासियों को अवगत कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...