मुजफ्फरनगर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। बेगराजपुर स्थित एडवरटाइजिंग में शहीदों को नमन करते हुए देश के महान लोगों को याद किया गया। इस दौरान अनेक जन संदेशों के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" के नारे लगाए। सत्य प्रकाश जी ने सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार रखे और कहा कि सभी को अपना कार्य मेहनत और लगन से ध्यान पूर्वक करना चाहिए। इससे हम अपने चौमुखी विकास के साथ-साथ अपने भारत देश के भी चौमुखी विकास में योगदान कर सकेंगे। साथ ही हमें अपने घर परिवार एवं अपने कार्यों को भी संविधान के नियम कानूनों के अनुसार करना चाहिए।यह प्रत्येक नागरिक के लिए राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का दिन होता है।
सत्य प्रकार रेशू ने राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रभक्ति से भरपूर लाल किले से बोले गए विचारों से भी सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर मोहित गर्ग, शोभित गर्ग, रविकांत अग्रवाल, विजय गोस्वामी, आबिद, सलीम, रमन शर्मा, मनीष भारती, जोगिंद्र हुडडा, गरिमा सिंह, अतुल कौशिक, देवांश सिंघल, नैनसी गर्ग, सुनीता, रितिका आदि उपस्थित रहे। वह गौमाता को नमन करके सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें