रविवार, 6 नवंबर 2022

आलिया भट्ट बन गयी अम्मा, बेटी को दिया जन्म

 


मुंबई। आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। मम्मी-पापा बनकर आलिया और रणबीर की खुशी का ठिकाना नहीं है। बॉलीवुड का मोस्ट लविंग कपल पैरेंट क्लब में शामिल हो गया है।

आलिया भट्ट की डिलीवरी एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है। आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म के बाद कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है। हर कोई खुशी से झूम रहा है। आखिर नन्हे मेहमान का दोनों परिवारों को बेकरारी से इंतजार कर रहे थे। 

आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल के महीने में शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा था। शादी के छह माह बाद ही कपल ने गुड न्यूज देकर हर किसी हैरान कर दिया था। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस शॉक्ड होने के साथ काफी खुश भी हुए। तब से लेकर अभी तक हर किसी को आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म का इंतजार था और अब वो खूबसूरत पल आ गया। आलिया ने अपने बेबी को जन्म दे दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...