शनिवार, 5 नवंबर 2022

मुजफ्फरनगर में विधायकी रद होने पर नेताओं के बोल

 

मैं राजस्थान में हूं। खतौली विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता के बारे जानकारी मिली है। विक्रम सैनी को क्या राहत मिल सकती है, इस बारे में प्रयास कर रहे हैं। विधिक राय भी ले रहे हैं।

- डा. संजीव बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री

खतौली विधायक विक्रम सैनी को कोर्ट से सजा हुई थी। देश में कानून और संविधान सभी के लिए बराबर है। यह कोई राजनीतिक मामला है। कानूनी रूप से जो दूसरे के साथ हुआ वहीं इनके साथ हुआ है। कानून के तहत सदस्यता रद हुई है। यह कोई विवाद का विषय नहीं है।

- चौधरी राकेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता

भाजपा राज में गलत को गलत कहने का साहस जयन्त चौधरी ही कर रहे हैं। सपा विधायक आजम खान और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को सजा होने पर एक तरफा कार्रवाई पर चौ. जयन्त ने आवाज उठाई, जिसके फलस्वरूप विक्रम सैनी की सदस्यता रद हुई है। न्याय के लिए लड़ने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई। अब भाजपा रिक्त सीट के लिए नोटिफिकेशन जारी करें।

- राजपाल सिंह बालियान, नेता विधायक दल रालोद

भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद होने से कानून का पालन हुआ है। सपा नेता आजम खान की सदस्यता सजा के 24 घंटे में रद कर दी गई थी, लेकिन भाजपा विधायक के मामले में देरी की गई। यह देरी और दबाव में लिया गया निर्णय है, जिसका स्वागत करते हैं।

- प्रमोद त्यागी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सपा




कानून सबके लिए बराबर है। खतौली विधायक विक्रम सैनी पर कार्रवाई से यह एक बार फिर साबित हुआ है। इस प्रक्रिया का हम सम्मान करते हैं। दागियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। खतौली विधानसभा सीट पर जल्द से जल्द चुनाव कराया जाए।

- सतीश कुमार रवि, बसपा जिलाध्यक्ष


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...