गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022
संजीव बालियान के आवास पर मना चौधरी टिकैत का जन्मदिवस
मुजफ्फरनगर । किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिवस केंद्रीय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य राज्य मंत्री संजीव बालियान के ए टू जेड स्थित आवास पर मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि आज देश के सबसे बड़े किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिवस है। उनके कुछ पुराने साथी आज यहां इकट्ठा हुए और उनके साथ अपने अनुभवों को आज हम लोगों के बीच में बताया किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को बोलना सिखाया। सबसे बड़ा आंदोलन चलाने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत थे जिन्होंने किसानों हको के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को आंदोलन करना सिखाया है। आज उनके जन्मदिवस पर सभी ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुभाष चौधरी और राजू अहलावत आदि मौजूद थे।
Featured Post
लखीमपुर खीरी में बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित की गई विशेष किट
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए विशेष किट के वितरण का कार्य एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के 5 बाढ़ प्रभाव...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। अत्यधिक वर्षा के कारण कल मुजफ्फरनगर के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 वीं तक के स्कूलों में भी अव...
-
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चीला नहर के पास स्थित इवाना रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ कि...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें