गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्म दिवस पर विपक्ष का मेला, सत्ता पक्ष रहा गायब



मुजफ्फरनगर । सिसौली में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87 वीं जयंती सत्ता पक्ष गायब रहा वहीं विपक्ष के नेता बड़ी संख्या में पहुंचे। 

किसान सम्मान दिवस के रूप में चौ टिकैत का जन्म दिवस मनाया गया। सिसौली में किसान भवन में स्थित चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि के निकट हवन पूजन किया गया उन्हें याद किया गया। इसके साथ ही देश के कई राज्यों से आए किसान और किसान नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी, हरियाणा की प्रमुख पार्टी जननायक जनता पार्टी के अजय चौटाला, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राष्ट्रीय लोक दल के जनपद मुजफ्फरनगर के चारों विधायक राजपाल सिंह बालियान, अनिल कुमार, चंदन चौहान व पंकज मलिक के अलावा जनपद शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी और अशरफ अली खान भी मौजूद रहे। उन्होंने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

लखीमपुर खीरी में बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित की गई विशेष किट

  लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए विशेष किट के वितरण का कार्य एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के 5 बाढ़ प्रभाव...