बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

ईरान के आमू हाजी की अजब दास्तान


नई दिल्ली। ईरान का एक शख्स  पूरे 67 सालों से नहीं नहाया था। जब उसने पहली बार नहाने का मन बनाया तो उसके लिए स्थिति जानलेवा हो गई और अब वो इस दुनिया में नहीं है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के रहने वाले आमू हाजी पूरी दुनिया में सबसे गंदे व्यक्ति के तौर पर फेमस थे।   वो 94 साल के थे.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो 67 सालों से नहीं नहाए थे। यानी आमू ने आधी सदी से भी ज्यादा वक्त तक अपनी सफाई नहीं की थी।

आपको बता दें कि करीब 7 दशक तक ना नहाने के पीछे शख्स का विचित्र खौफ था। उनको पानी से डर लगता था और उन्हें ऐसे मेहसूस होता था कि अगर वो कभी गलती से नहा लिए तो बीमार पड़ जाएंगे। अब समझ आता है कि शायद वो सही सोच रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिणी प्रांत फार्स के डेगाह गांव में उनकी मौत बीते रविवार को हो गई है. मौत का कारण नहाना ही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

लखीमपुर खीरी में बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित की गई विशेष किट

  लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए विशेष किट के वितरण का कार्य एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद के 5 बाढ़ प्रभाव...