शनिवार, 1 अक्टूबर 2022

सलमान खान के डुप्लीकेट का जिम में दिल का दौरा पड़ने से निधन


मुंबई। सलमान खान के डुप्लीकेट का रोल करने वाले सागर पांडे का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी अचानक वो बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट स्थित एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सागर पांडे की उम्र 45 से 50 के बीच थी। सागर ने सलमान के लिए कई फिल्मों में बॉडी डबल का रोल किया था। उन्हें सलमान का हमशक्ल कहा जाता था। सागर पांडे के निधन पर अब सलमान ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।

कुछ कुछ होता है’ में सागर पहली बार सलमान के बॉडी डबल बने थे। इसके बाद उन्होंने ‘बजरंगी भाई जान’, ‘ट्यूबलाइट’, ‘दबंग’, ‘दबंग 2’, ‘दबंग 3’ सहित अन्य फिल्में की हैं। एक पुराने इंटरव्यू में सागर ने बताया था कि वह करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में बॉडी डबल बन चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...