शनिवार, 24 सितंबर 2022

मिमलाना में बारिश में मकान गिरने से दो मासूमों की मौत

 


मुज़फ्फरनगर। तहसील सदर के ग्राम मिमलाना में अत्यधिक वर्षा से आश मोहम्मद का मकान पूर्णतः गिर गया। इसमें परिवार के दो बच्चों की दुखद मौत हो गई। इसका निरीक्षण उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर द्वारा किया गया। 

तहसील सदर के ग्राम पंचायत मिमलाना में अत्यधिक वर्षा से आश मोहम्मद का मकान पूर्णतः गिर गया है। हादसे में आश मोहम्मद का मकान लगभग 2 बजे पूर्णतः गिर गया जिसमें घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक का नाम शोएब पुत्र आश मोहम्मद उम्र 14 वर्ष व शना पुत्री आश मोहम्मद उम्र 11 वर्ष हैं। 4 व्यक्ति घायल हुए हैं जिन्हें ज़िला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जिनका नाम

सलमा पत्नी आश मोहम्मद उम्र 40 वर्ष, शानू पुत्र आश मोहम्मद उम्र 21 वर्ष, जुनैद पुत्र आश मोहम्मद 10 वर्ष कलसुम पुत्री आश मोहम्मद उम्र 05 वर्ष है। घायलों को पुलिस बल की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

उक्त घटनास्थल का निरीक्षण आज दिनांक 24-09-2022 को प्रातः उप जिलाधिकारी सदर श्री परमानंद झा एवं तहसीलदार सदर श्री अभिषेक शाही द्वारा मौके पर जाकर  किया गया एवं जिला अस्पताल में घायलो से घटना की जानकारी ली गयी एवं उनका स्वास्थ्य जाना।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...