शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

चंदन चौहान में डोर टू डोर जाकर मांगे वोट

 




मुजफ्फरनगर ।  मीरापुर विधानसभा  के गठबंधन प्रत्यशी चंदनचौहान ने ग्राम तेवड़ा , रुरकली, जटवाड़ा, बेड़ा सादात में डोर टू डोर घूम घूमकर वोट मांगे। ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया मतदाताओं को संबोधित करते हुए चंदन चौहान ने कहा कि, 

·        समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर किसानों के लिए रिवॉल्विंग फंड बनेगा जिसमे किसानों पर कोई भी आपदा आने पर इस कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

·        किसानों को ब्याजमुक्त लोन दिया जाएगा। हर फसल पर MSP लागू होगा MSP पर ही हर फसल बिकेगी। 

·        महिलाओं के लिए ₹1500 प्रतिमाह समाजवादी  पेंशन दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता  भी दिया जाएगा। 

·        गरीब मजदूर पिछड़े वर्ग और किसान को विकास से जोड़ा जाएगा। किसानों की आय वृद्धि के साधन बढ़ाए जाएंगे। 

·        राज्यमार्गों  वे गांव के मार्गों सुव्यवस्थित किया जाएगा ।

·        सपा सरकार गरीब वर्गों वे दलितों को इंसाफ दिलाएगी।

·        पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी के सचिव पिछड़ा वर्ग  सत्यवीर सिंह प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी को गुंडों वे तानाशाही की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार  उद्योगपति की सरकार है।  गरीब, दलित, पिछड़ा वर्ग  परेशान है।

श्रीमती यशिका चौहान ने गांव बरूकी व रसूलपुर मैं भ्रमण कर गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने सपा सरकार को विकासवादी सरकार बताया। सपा सरकार मे विकास की गंगा बहती है। 

 मुख्यमंत्री योगीजी झूठे मुख्यमंत्री है।  उनके पास झूठ बोलने का पिटारा है। भाजपा सरकार में रेप पीड़ितों को  इंसाफ नहीं मिलता। विपक्षी प्रत्याशियों पर गोली से हमला करवाना उनकी नीती में  शामिल हो गया है।  यह उत्तर प्रदेश पर असंवैधानिक हमला है। योगी जी लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।  उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। 

चंदन चौहान के डोर टू डोर भ्रमण में  गुफरान तेवड़ा, डॉ नरेश डॉ नरेश विश्वकर्मा, प्रवक्ता काजी अरशद, सत्यवीर सिंह प्रजापति, अनुसूचित जाति के प्रकोष्ठ मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष रूद्रसेन व जिला अध्यक्ष हरीश कुमार पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ के मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष कन्हैया कुमार,  पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री प्रधान रुहाना नरेंद्र सैनी, इरफान गुर्जर, जगपाल गुर्जर शाहिद, मैराज, सरफराज हाजी अमीन,शाहनवाज कुरैशी , रशीद कुरैशी आदि मौजूद रहे । 

 

 

 


 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...