शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

अभिषेक चौधरी ने टिकट कटने पर लिखा खुला पत्र

 


मुजफ्फरनगर । खतौली से टिकट ना मिलने पर समर्थकों की नाराजगी के बीच अभिषेक चौधरी ने समर्थकों के नाम खुला पत्र लिखा है - 

साथियों नमस्कार ,

                   निवेदन करना है कि आप सभी युवाओं व क्षेत्र के बुजुर्गों से मिले प्यार व आशीर्वाद से अभिभूत हूँ 


                 विपरीत परिस्थितियों के चलते व गठबंधन धर्म को निभाने की विवशता में *राष्ट्रीय लोकदल* ने आपको टिकट से वंचित रखा । हमे अपने दल की मजबूरी को समझना होगा,

मैं आप सभी के लिए सदैव तैयार रहा हूँ और भविष्य में भी आपकी सेवा में तत्पर रहूँगा । विधायक के रूप में ना सही आपके बालक , आपके बेटे के रूप में हमेशा आप की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा । आपने जो शक्ति मुझे दी है उसका प्रयोग समाज के उत्थान में ही करूँगा ।


                         धन्यवाद


          आपका अभिषेक चौधरी गुर्जर

                   रास्ट्रीय लोकदल

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...