सोमवार, 10 जनवरी 2022

सपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल का जन्मदिन मनाया


मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर सपा नेताओं व पदाधिकारियों ने सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जन्मदिन मनाते हुए केक काटकर लोगों का मुंह मीठा कराया।

 सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर नूर हसन सलमानी द्वारा आयोजित प्रोग्राम में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

 सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने कहा कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बेहद सादगी में कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले बड़ी राजनीतिक शख्सियत है तथा सपा कार्यकर्ताओं के दुख सुख को हमेशा महसूस करके उनको हमेशा सम्मान देने का काम करते हैं।इसलिए पूरे प्रदेश के सभी कार्यकर्ता उनको बेहद प्यार करते हैं।

प्रोग्राम में मुख्य रूप से सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रागिब कुरेशी सपा लोहिया वाहिनी पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप राणा सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष संदीप धनगर सपा नेता टीटू पाल रमन हरेंद्र पाल आशीष त्यागी अनिल जैन नियाज हैदर जावेद सोल्जर इकराम अंसारी सचिन पाल मोनू जैदी सलमान त्यागी नवेद रंगरेज सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...