गुरुवार, 27 जनवरी 2022

कपिलदेव अग्रवाल ने विकास के नाम पर मांगे वोट


मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर कहा कि पहले भी विकास किया है, आगे भी करेंगे।

शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लगातार तीसरी बार के प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के मौहल्ला जसवंतपुरी, साकेत कॉलोनी, गांधीनगर वाल्मीकि बस्ती, आवास विकास, केवलपुरी, नई मंडी, द्वारिका सिटी में जनसंपर्क अभियान चलाया। क्षेत्रवासियों से डोर टू डोर संपर्क कर कपिल देव ने कहा कि पूर्व की भांति क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।


कपिल देव ने कहा कि विकास के बल पर भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े अंतर से पुनः विजयी पताका लहराएगी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा की नीतियों व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कपिल देव ने बताया कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है और सभी को सुविधा, सुरक्षा व सम्मान दिया है। विधानसभा क्षेत्र में हुए मुख्य विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे लगातार दो बार विधायक बन चुके हैं। पूर्व की तर्ज पर ही आगे भी विकास की गंगा बहाई जाएगी और क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, राजेश पाराशर, हरेंद्र पाल, सुरेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रमोद पाल, नंद किशोर पाल, यशपाल पंवार, रविंद्र कुमार, सभासद विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल, संजय सक्सेना, जगदीश पांचाल, मलखान सैनी, गंगा प्रताप, रविंद्र चौधरी, राजीव त्यागी, दिनेश पाल, अनुराग शर्मा, बबलू, सलोचना, मौ० सलीम, विकास गुप्ता, राजबीर पाल, पिंटू त्यागी, संदीप शर्मा, पंकज पाल, सत्यपाल पाल, प्रवीण पाल आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर सीएमओ का स्टेनो बनकर ठगी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में

मुजफ्फरनगर। सीएमओ कार्यालय के मलेरिया विभाग में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम का दुरुपयोग कर नौकरी दिला...