सोमवार, 20 दिसंबर 2021

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में सदर विधानसभा में जन विश्वास यात्रा भव्य स्वागत

 




मुजफ्फरनगर । सदर विधानसभा में पहुंची भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा का बड़े धूमधाम के साथ स्वागत किया गया। 

प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा जिले के हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंची जन विश्वास यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया गया। जहां नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा पुष्प वर्षा की गई, वही देहाती गायक संतराम बंजारा एवं उनकी पुत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए बने गानों पर जमकर वाहवाही लूटी। इस दौरान मुजफ्फरनगर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मुजफ्फरनगर के प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री सचिन सिंघल, शरद शर्मा, वैभव त्यागी, भाजपा नेता अचिंत मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाटला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, राहुल गोयल, संजय अग्रवाल, विजय वर्मा, सुधीर खटीक, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, युवा अध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता, युवा महामंत्री शुभम भारद्वाज, नगर पालिका सभासद विपुल भटनागर, प्रेमी छाबड़ा, विकास गुप्ता, प्रियांशु जैन भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं जन सैलाब अपने प्रिय नेताओं को सुनने के लिए मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...