शनिवार, 25 दिसंबर 2021

भाजपा नई मंडी मंडल ने किया दोनों महा पुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित

 



मुजफ्फरनगर।पंडित महामना मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के शुभ अवसर पर आज उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया उन्होंने ने कहा पंडित महामना मालवीय जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक महान शिक्षाविद भी थे उनके द्वारा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की गई जो आज भी पूरी दुनिया में विख्यात है इस अवसर पर आयुष बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुभाष चन्द्र शर्मा, मंडी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर ,मण्डल महामंत्री डॉ अशोक कुमार व पवन छाबड़ामीडिया प्रभारी कमल कान्त शर्मा,बसेसर दयाल,नई मंडी युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, महामंत्री शुभम भारद्वाज, विशाल गर्ग,रेणु गर्ग,सीमा गोस्वामी, नीरज गौतम,राजू इंजीनियर दिनेश पुंडीर, प्रमोद त्यागी,आदेश गौतम,योगेंद्र कुमार,योगेश शर्मा,आदि मौजूद रहे

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नई मंडी मंडल के युवाओं द्वारा बाइक रैली निकालकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए हेतु जागरूक किया गया

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...