मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

बसपन का प्यार फेम सहदेव दुर्घटना में गम्भीर घायल,


सुकमा। बसपन का प्यार’ गीत से मशहूर हुए छत्तीसगढ़ी ब्वॉय सहदेव दिरदो मंगलवार को सड़क एक्सीडेंट में घायल हो गए। वह शबरी नगर में हादसे की चपेट में आए। बताया जा रहा है कि सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद सहदेव को जगदलपुर रेफर किया जा रहा है हादसे के सूचना मिलते ही कलेक्टर विनीत नंदनवार पहुंचे जिला अस्पताल डॉक्टरों से की चर्चा। वहीं एसपी सुनील शर्मा पहुंचे जिला अस्पताल सहदेव का जाना हाल-चाल और डॉक्टरों से की चर्चा। एसपी के निर्देश पर एएसपी ओम चंदेल ने जगदलपुर में न्यूरोलॉजिस्ट से की चर्चा की। वहीं रैपर बादशाह ने ट्वीट कर उनके परिवार के साथ होने की बात कही है।वहीं हादसे की सूचना मिलते ही रैपर बादशाह ने ट्वीट कर कहाकि मैं सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से सहदेव के लिए प्रार्थना की अपील की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव का बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाना खूब पॉपुलर हुआ था। नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेंदलनार स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ते वक्त 26 जनवरी की तैयारी के दौरान सहदेव द्वारा यह गाना गाया गया था। स्कूल में गाए उनके इस गीत पर तमाम लोगों ने रील्स बनाई हैं। मशहूर रैपर बादशाह ने भी सहदेव के इस गाने का रीमिक्स वर्जन तैयार किया था। बादशाह के साथ इस वीडियो में सहदेव भी नजर आए थे। इसके अलावा सहदेव के इस गाने पर तमाम सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर रील्स बनाई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सहदेव अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाइक पर तीन लोग सवार थे। सहदेव पीछे बैठा हुआ था। शबरी नगर के पास पहुंचे थे कि बाइक स्लीप हो गई और अनियंत्रित होकर सभी गिर गए। इस हादसे में सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाइक सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है। सहदेव को तत्काल सुकमा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जगदलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सहदेव के सिर पर चार टांके लगे हैं। सूचना मिलने पर सुकमा कलेक्टर व एसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे। सहदेव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी कई मौकों पर नजर आए हैं। मुख्यमंत्री बघेल के साथ सहदेव का एक और वीडियो भी काफी पॉपुलर हुआ था। इस वीडियो में सहदेव कहते हैं, ‘छत्तीसगढ़ के दो लोग फेमस हैं। एक हमार कक्का और एक हम।’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबरी नगर में सड़क हादसे में घायल सुकमा के बाल गायक व बसपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अफसरों व चिकित्सकों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव दिरदो के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।



कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...