शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

अन्नकूट में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया प्रसाद वितरण


मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्राम शेरनगर में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के द्वारा प्रधानमंत्री के ओजस्वी उद्बोधन को सुना और गोवर्धन पूजा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

अन्नकूट गोवर्धन पर्व पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री केदारनाथ धाम से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से देशवासियों को संबोधित कर गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा के ग्राम शेरनगर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुँचकर ग्रामवासियों के साथ प्रधानमंत्री के ओजस्वी उद्बोधन को सुना एवं रुद्राभिषेक किया।

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री कपिल देव ने भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास मूल मंत्र के आधार पर चहुंमुखी विकास को प्रतिबद्ध है।

इसके बाद मंत्री कपिल देव ने भरतिया कॉलोनी स्थित माता राज रानी मंदिर व गणपति धाम मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण के कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सभी को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष  राजेश पाराशर, जिला पंचायत सदस्य तरूण पाल, मनोज गुर्जर, ललित कुमार, धीर सिंह सैनी, दिनेश पाल, रविंद्र पाल, बबलू, अमित गौतम, प्रमोद बलभद्र, नवनीत गुप्ता, अजय सागर, प्रशांत गौतम आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...