शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

जानसठ थाना क्षेत्र में युवक की हत्या से हड़कंप

 


मुजफ्फरनगर। जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तालड़ा में दिवाली की रात सनसनीखेज वारदात से लोग सहम उठे। गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तालडा निवासी मोहित (24 वर्ष) पुत्र रविंद्र सैनी गांव के ही अपने दोस्त के साथ गुरुवार रात को खेतों की तरफ गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने ही मोहित को गोली मार दी। वहीं घायल अवस्था में लहूलुहान युवक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

गुरुवार यानी दिवाली के दिन देर रात करीब 11 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...