बुधवार, 13 अक्तूबर 2021

शनि की बदली चाल, ये राशियां होंगी मालामाल


इस 11 अक्टूबर को कलयुग के न्यायमूर्ति भगवान शनि देव की चाल बदल गई है। इस दिन से शनि देव मार्गी हो गए हैं। इस समय शनि मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। अब शनि देव 6 महीने बाद अपनी चाल बदलेंगे। 29 अप्रैल, 2022 को शनि मकर राशि से कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि को ज्योतिष में पापी और क्रूर ग्रह के साथ साथ कलयुग में न्यायमूर्ति भी कहा जाता है। शनि के अशुभ प्रभावों से जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शनि के शुभ प्रभावों से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 6 महीने तक कुछ राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। आइए जानते हैं आने वाले 6 महीने तक किन राशियों पर रहेंगे शनिदेव अपनी कृपा करेंगे 

मेष राशि: धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे।कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।

कर्क राशि : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नया कार्य शुरू करने से लाभ होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। खूब मान- सम्मान मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या राशि:नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...