सोमवार, 25 अक्तूबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 25 अक्टूबर 2021

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 25 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - पंचमी पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *नक्षत्र - मृगशिरा 26 अक्टूबर प्रातः 04:11 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - परिघ रात्रि 12:38 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:04 से सुबह 09:30 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:39* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:05*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - पंचमी वृद्धि तिथि*

💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 


🌷 *कार्तिक में दीपदान* 🌷

➡ *गताअंक से आगे......*

🌷 *पाँच दिन जरूर जरूर करें दीपदान* 🌷

🙏🏻 *अगर किसी विशेष कारण से कार्तिक में प्रत्येक दिन आप दीपदान करने में असमर्थ हैं तो पांच विशेष दिन जरूर करें।*

🙏🏻 *पद्मपुराण, उत्तरखंड में स्वयं महादेव कार्तिकेय को दीपावली, कार्तिक कृष्णपक्ष के पाँच दिन में दीपदान का विशेष महत्व बताते हैं:*

🌷 *कृष्णपक्षे विशेषेण पुत्र पंचदिनानि च*

*पुण्यानि तेषु यो दत्ते दीपं सोऽक्षयमाप्नुयात्*

➡ *बेटा! विशेषतः कृष्णपक्ष में 5 दिन (रमा एकादशी से दीपावली तक) बड़े पवित्र हैं। उनमें जो भी दान किया जाता है, वह सब अक्षय और सम्पूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है।*

🌷 *तस्माद्दीपाः प्रदातव्या रात्रावस्तमते रवौ*

*गृहेषु सर्वगोष्ठेषु सर्वेष्वायतनेषु च*

*देवालयेषु देवानां श्मशानेषु सरस्सु च*

*घृतादिना शुभार्थाय यावत्पंचदिनानि च*

*पापिनः पितरो ये च लुप्तपिंडोदकक्रियाः*

*तेपि यांति परां मुक्तिं दीपदानस्य पुण्यतः*

➡ *रात्रि में सूर्यास्त हो जाने पर घर में, गौशाला में, देववृक्ष के नीचे तथा मन्दिरों में दीपक जलाकर रखना चाहिए। देवताओं के मंदिरों में, शमशान में और नदियों के तट पर भी अपने कल्याण के लिए घृत आदि से पाँच दिनों तक दीप जलाने चाहिए। ऐसा करने से जिनके श्राद्ध और तर्पण नहीं हुए हैं, वे पापी पितर भी दीपदान के पुण्य से परम मोक्ष को प्राप्त होते हैं।*

👉🏻 *समाप्त ....*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शालिग्राम का दान* 🌷

🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार*

🌷 *सप्तसागरपर्यंतं भूदानाद्यत्फलं भवेत् ।।*

*शालिग्रामशिलादानात्तत्फलं समवाप्नुयात् ।।*

*शालिग्रामशिलादानात्कार्तिके ब्राह्मणी यथा ।।*

➡ *सात समुद्रों तक की पृथ्वी का दान करने से जो फल प्राप्त होता है, शालिग्राम शिला के दान से मनुष्य उसी फल को पा लेता है । अतः कार्तिक मास में स्नान तथा श्रध्दा पूर्वक शालिग्राम शिला का दान अवश्य करना चाहिए।*

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भगवान श्री कृष्ण* 🌷

🙏🏻 *महाभारत, शान्तिपर्व॰ ४७/९२*

🌷 *एकोऽपि कृष्णस्य कृतः प्रणामो दशाश्वमेधावभृथेन तुल्यः ।*

*दशाश्वमेधी पुनरेति जन्म कृष्णप्रणामी न पुनर्भवाय ॥*

🙏🏻 *नारदपुराण , उत्तरार्ध, ६/३*

*एको हि कृष्णस्य कृतः प्रणामो दशाश्वमेधावभृथेन तुल्यः ।।*

*दशाश्वमेधी पुनरेति जन्म कृष्णप्रणामी न पुनर्भवाय ।। ६-३ ।।*

🙏🏻 *स्कन्दपुराण, वैष्णवखण्डः*

🌷 *एकोऽपि गोविन्दकृतः प्रणामः शताश्वमेधावभृथेन तुल्यः ।।*

*यज्ञस्य कर्त्ता पुनरेति जन्म हरेः प्रणामो न पुनर्भवाय ।।*

➡ *जिसका अर्थ है*

  *‘भगवान्‌ श्रीकृष्णको एक बार भी प्रणाम किया जाय तो वह दस अश्वमेघ यज्ञों के अन्त में किये गये स्नान के समान फल देनेवाला होता है । इसके सिवाय प्रणाम में एक विशेषता है कि दस अश्वमेघ करने वाले का तो पुनः संसार में जन्म होता है, पर श्रीकृष्को प्रणाम करनेवाला अर्थात्‌ उनकी शरणमें जानेवाला फिर संसार-बन्धनमें नहीं आता ।’*


📖 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 1 नवंबर- रमा एकादशी

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, लेकिन आज आपको अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा,नहीं तो आपको नुकसान होगा। आज सायंकाल के समय में आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपको धन खर्च भी करना पड़ेगा। नौकरी में आज आपकी किसी बड़े अधिकारी से यदि अनबन हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज व्यापार कर रहे लोग अपने कार्य क्षेत्र की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जो अचानक से उनको लाभ दे सकती है, लेकिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह अपने व्यापार में लाभ कमा सकेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आज आप नौकरी व व्यवसाय से जुड़े सभी मुद्दे हल करने में सफल रहेंगे, लेकिन यदि आज आपका आपकी माता जी से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि ऐसा किया, तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज व्यापार में आपको छुटपुट लाभ मिलने की संभावना है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने सीमित दायरे से बाहर निकलकर कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात करनी होगी, जो आपको लिए लाभदायक हों।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना है, क्योंकि वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। परिवार में आज आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आपके पिताजी के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी सारी बातें अपने पार्टनर से नहीं बतानी है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज समाज में आपका उत्तरदायित्व बढ़ेगा, इसलिए आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचना होगा। आज आप दूसरों की बातों में आकर निवेश ना करें, अन्यथा भविष्य में आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। आज विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर भी पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आज विकास होगा। आज घर गृहस्थी की यदि कोई समस्या थी, तो वह भी सुलझ सकती है, लेकिन आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे। परिवार में आज किसी के विवाह संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगने से आपका मन प्रसन्न होगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने अधिकारियों की मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर खुशी होगी। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन संतान की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति का विस्तार होगा। मित्रों के साथ आज आसपास अथवा दूर की यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आपका कोई कानून से संबंधित मामला चल रहा है, तो आज दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की इच्छा आज पूरी होगी। आज आपका मन आध्यात्मिक कार्य की ओर लगेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ के लिए आज कोई नई रूपरेखा तैयार होगी। परिवार में किसी अतिथि के आने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में आज आपको ऐसा धन प्राप्त हो सकता है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। यह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेग

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पारिवारिक बिजनेस में पिताजी के मार्गदर्शन से लाभ होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो उनके इस रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आज आपके शत्रु आप पर विजय पाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन्हें ऐसा करने से रोकना होगा। आज आपको दूसरों के अंदर कमी निकालने से पहले अपने अंदर झांकना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आप भूमि या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज अधिकारी आपकी सराहना करते नजर आएंगे। आज आप सांसारिक सुख साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आज आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको भविष्य में उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। यदि आपकी संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह आपके पिताजी के मार्गदर्शन से आज सुलझ सकती है। व्यापार में भी आज मन मुताबिक लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...