शनिवार, 2 अक्तूबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 02 अक्टूबर 2021

 


🙏🏻🙏🏻

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 02 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी सुबह 11:10 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा 03 अक्टूबर रात्रि 03:35 तक तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग - सिद्ध शाम 05:47 तक तत्पश्चात साध्य*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:29 से सुबह 10:58 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:31* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:24*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - इंदिरा एकादशी, एकादशी का श्राद्ध, महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*  

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *इंदिरा एकादशी* 🌷

➡ *01 अक्टूबर 2021 शुक्रवार को रात्रि 11:04 से 02 अक्टूबर, शनिवार को रात्रि 11:10 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 02 अक्टूबर, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *इंदिरा एकादशी व्रत से बड़े – बड़े पापों का नाश हो जाता है | यह नीच योनियों में पड़े हुए पितरों को भी सद्गति देनेवाली है | इसका माहात्म्य पढ़ने-सुनने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है | - पद्म पुराण*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कौन सा वृक्ष लगाने से क्या फल मिलता है*🌷

🙏🏻 *भविष्यपुराण में आता हैं कि अशोक-वृक्ष लगाने से कभी शोक नहीं होता, प्लक्ष (पाकड़) वृक्ष उत्तम स्त्री प्रदान करवाता है ज्ञानरुपी फल भी देता हैं | बिल्ववृक्ष दीर्घ आयुष्य प्रदान करता है | जामुन का वृक्ष धन देता है, तेंदू का वृक्ष कुलबुद्धि कराता है | दाडिम (अनार) का वृक्ष स्त्री-सुख प्राप्त कराता है | बकुल पाप-नाशक, यंजुल (तिनिश) बल-बुद्धिप्रद है | धातकी (धव) स्वर्ग प्रदान करता हैं | वटवृक्ष मोक्षप्रद, आम्रवृक्ष अभीष्ट कामनाप्रद और गुवाक (सुपारी) का वृक्ष सिद्धिप्रद है | वल्वल, मधूक (महुआ) तथा अर्जुन-वृक्ष सब प्रकार का अन्न प्रदान करता है | कदम्ब-वृक्ष से विपुल लक्ष्मी की प्रप्ति होती है | तिन्तिडी )इमली) का वृक्ष धर्मदूषक माना गया है | शमी-वृक्ष रोग-नाशक है | केशर से शत्रुओं का विनाश होता है | श्वेत वट धनप्रदाता पनस (कटहल)वृक्ष मंद बुद्धिकारक है | मर्कटी (केंवाच)एवं कदम-वृक्ष के लगाने से संतति का क्षय होता है |*

*शीशम, अर्जुन, जयंती, करवीर, बेल तथा पलाश- वृक्षों के आरोपण से स्वर्ग की प्राप्ति होती है | विधिपूर्वक वृक्ष का रोपण करने से स्वर्ग-सुख प्राप्त होता है और रोपणकर्ता के तीन जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं |*


📖 **

📒 **

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏संपूर्ण पक्ष में श्राद्ध की तिथियां :


पूर्णिमा श्राद्ध – 20 सितंबर

प्रतिपदा श्राद्ध – 21 सितंबर

द्वितीया श्राद्ध – 22 सितंबर

तृतीया श्राद्ध – 23 सितंबर

चतुर्थी श्राद्ध – 24 सितंबर

पंचमी श्राद्ध – 25 सितंबर

षष्ठी श्राद्ध – 27 सितंबर

सप्तमी श्राद्ध – 28 सितंबर

अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर

नवमी श्राद्ध – 30 सितंबर

दशमी श्राद्ध – 1 अक्टूबर

एकादशी श्राद्ध – 2 अक्टूबर

द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्टूबर

त्रयोदशी श्राद्ध – 4 अक्टूबर

चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्टूबर

अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्टूबर



दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।


चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपको कष्टो से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज व्यापार सभी स्थितियां आपके पक्ष में नहीं आएंगी, लेकिन आपको आज उनसे घबराना नहीं है, क्योंकि वह आपको लाभ भी देकर जाएंगी। आज आपको अपने किसी पारिवारिक सदस्य के कारण लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको अपने किसी सहयोगी के कारण विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा। यदि आपका कोई न्यायिक मामला चल रहा है, तो सायंकाल के समय उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा, जिसके कारण आपके मन को शांति मिलेगी और आज आपको सभी शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। यदि आज आप किसी व्यवसाय की यात्रा पर भी जाएंगे,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप संतान के भविष्य से संबंधित फैसला ले सकते हैं। आज आप अपने किए गए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। भाई और बहनों की मदद से आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज उन्हें समाज सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और जिसके लिए उन्हें प्रशासन का सहयोग भी मिलेगा, जिसके कारण उनके किए गए कार्यों की आज सराहना होगी, लेकिन आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी और अपने धन को समझदारी से लगाना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश अवश्य करेंगे, लेकिन आपको उनसे बचना होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में मजबूती आएगी, जिससे दोनों का आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। आज आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप फूले नहीं समाएंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी, जिससे वह अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा कर आसानी से कर पाएंगे। आज आपको अपने किसी परिजन की तबीयत बिगड़ने के कारण अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ असमंजस भरा रहेगा। आज व्यापार कर रहे लोगों के लिए उनके प्रतिद्वंदी उनका सिरदर्द बने रहेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेगे और उनके कार्यों के पूरा होने में विघ्न डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान का आज कोई परीक्षा परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी, जिसके कारण आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप जिस भी कार्य को बड़ों के मार्गदर्शन से करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपका अपने घर व व्यापार की पिछली चली हुई समस्याओं का हल खोजने में व्यतीत होगा। छोटे व्यापारियों के कारोबार में यदि किसी वजह से विघ्न आ रहे हैं, तो आज उनमे रुकावट आ सकती है जिन्हे आप अपने पिताजी की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों की ओर भी आज आपका रुझान बढ़ेगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई उपहार मिल सकता है, जिसके कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी से किसी बहस बाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो उनके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें क्रोध करने से बचना होगा। संतान के विवाह की चिंता आज समाप्त होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक बोझ हल्का होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतम रहेगा, क्योंकि व्यस्तता के बीच आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपके कुछ शत्रु आपकी मुसीबतें बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपनी किसी समस्या का समाधान खोजने के लिए अपने मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा, जिससे आपको परिवार के लोगों का साथ आसानी से हो जाएगा। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे फरमाइश कर सकते है, जिसे आप पूरी करेंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज नई मधुरता आयेगी। यदि आज किसी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसने अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई आशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जो आपकी प्रशंसा में चार चांद लगाएगा, लेकिन लाभ कमाने के चक्कर में आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिसके कारण सिर दर्द, बदन दर्द की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज कई काम एक साथ आपके हाथ आने से आप की व्याकग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आपको उनमें से यह चुनना होगा कि किस को प्राथमिकता दी जाए। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधान होकर जाएं, क्योंकि इसमें आपकी वाहन की खराबी का भय बना हुआ है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यवसायिक क्षेत्र में विस्तार का दिन रहेगा। आज आपको अपने पुराने कामों से राहत मिलेगी, जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। संतान के विवाह का प्रसंग भी आज प्रबल होगा, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। प्रेम जीवनजी रहे लोगों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपको अपने परिवार व व्यापार दोनों के कार्य को संभालने के लिए योजना बनानी होगी, नहीं तो एक को संभालने के चक्कर में दूसरा खराब हो सकता है। आज आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं का लाभ उठाकर धन कमाने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी शत्रु के चक्कर में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...