सोमवार, 20 सितंबर 2021

सोमवार : किस राशि के लाया है उपहार, जानिए पंचांग और राशि फल में


 आज का पंचांग

शक संवत् 1943, भाद्रपद शुक्ल, पूर्णिमा, सोमवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 05, 20 सितम्बर 2021 ई॰।सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।

*पूर्णिमा तिथि* अगले दिन तड़के 05:25 तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ,

*पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र* अगले दिन तड़के 04:02तक उपरांत उत्तराभाद्रप नक्षत्र का आरंभ।

*शूल योग* अपराह्न 03:23 तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ,

*विष्टि करण* सायं 05:27 तक उपरांत बालव करण का आरंभ।

*चंद्रमा* रात्रि 09:51 तक कुंभ, उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

*सूर्योदय* सुबह 06:09 पर।

*सूर्यास्त* शाम 06:21 पर।

*अभिजीत मुहूर्त* दोपहर 11:50 से 12:39 मिनट तक।

*राहुकाल* सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

*आज के उपाय* श‍िव पर‍िवार की पूजा करें, पितरों का ध्यान करें। जिनके पिता या माता का स्वर्गवास हो चुका है उन्हें दक्षिण मुखी होकर जल अर्पित करना चाहिए।

राशिफल


मेष: पारिवारिक तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रह्वहेगा एवं सान्निध्य मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।


वृष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।


मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशाती प्रगति होगी।


कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।


सिंह: रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।


कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।


तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नौकरी या व्यवसाय में किया गया श्रम सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।


वृश्चिक: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।


धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।


मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।


कुंभ: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। व्यक्ति विशेष से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यो में आशातीत सफलता मिलेगी।


मीन: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...