मंगलवार, 14 सितंबर 2021

मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी में फिर बजा विरोध का बिगुल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों को लेकर विरोध के स्वर हुए तेज

 

मंडल अध्यक्षो द्वारा भेजी गई लिस्ट 
जिलाध्यक्ष द्वारा फाइनल की गईं लिस्ट 


मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। युवा मोर्चा को लेकर उठे विवाद का अभी समाधान नहीं हो पाया था कि किसान मोर्चा को लेकर उठा विवाद पार्टी नेताओं के लिए सिरदर्द बन गया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा अभी की गई थी। बताया जाता है कि इसमें जिन पदाधिकारियों की सूची पहले दी गई थी उनमें उलटफेर करके काफी लोगों को हटाकर दूसरे लोगों को नियुक्त कर दिया गया। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची में काफी कुछ फेरबदल किया गया है। कूकडा मंडल में सुधीर चौधरी के स्थान पर अमित अहलावत को किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा विरोध जताया गया है। भाजपा जिला कार्यालय पर आज प्रबुद्ध सम्मेलन को लेकर सभा का तमाम मंडल अध्यक्षों ने विरोध किया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में किए गए इस उलटफेर को लेकर विरोध व्यक्त किया गया। उनका कहना है कि जिस तरह से मनमानी की जा रही है उसके आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को भी नुकसान हो सकता है। मामले की शिकायत हाईकमान तक पहुंचाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...