आज का पंचांग
शक संवत् 1943, आश्विनी, कृष्ण अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 14, सफ़र 21, 29 सितम्बर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।
*अष्टमी तिथि* रात्रि 08 बजकर 30 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ,
*आर्द्रा नक्षत्र* रात्रि 11 बजकर 26 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।
*वरीयान योग* सायं 06 बजकर 34 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ।
*बालव करण* प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।
*चंद्रमा* दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
*आज के व्रत त्योहार* जीवित्पुत्रिका व्रत, अष्टमी का श्राद्ध।
*सूर्योदय* सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर।
*सूर्यास्त* शाम 06 बजकर 09 मिनट पर।
*राहुकाल* दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।
*आज के उपाय* गाय को हरा चारा खिलाएं, दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
राशिफल-
मेष-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों की सहायता से आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा। लेकिन यदि कहीं लेनदेन करते हैं तो नुकसान भी हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम बढ़िया और व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-बहुत अच्छी स्थिति है। सकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है। आप आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। गणेश जी की वंदना करें।
कर्क-मन परेशान रहेगा। थोड़ा चिंतित रह सकते है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा क्योंकि उर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्रोत से भी पैसे आते रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम मध्यम है। व्यापार बहुत बढ़िया है। भगवान विष्णु की अराधना करें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अच्छी स्थिति दिख रही है आपकी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। गणेश जी की वंदना करें।
तुला-जोखिम से उबर चुके हैं। कुछ अच्छी शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया, प्रेम और व्यापार की स्थिति भी अच्छी कही जाएगी।
वृश्चिक-जोखिम भरा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति मध्यम दिख रही है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। हरी वस्तु का दान करें।
धनु-रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। नौकरी में अच्छी स्थिति बनेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वाथ्स्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। हरी वस्तु का दान करें।
मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्बिंग रहेगा लेकिन प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। गणेश जी की वंदना करें।
कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन थोड़ा भावनात्मक रूप से परेशान रहेंगे। व्यापार अच्छी चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे लेकिन गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे बने रहेंगे। हरी वस्तु का दान करें। भगवान गणेश की अराधना करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें