बुधवार, 22 सितंबर 2021

गणेशजी क्या सलाह देते है, आज के दिन लिए, जानिए पंचांग और राशिफल में



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 22 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *नक्षत्र - रेवती पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *योग - वृद्धि दोपहर 01:55 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:31 से दोपहर 02:02 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:28* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:33*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - द्वितीया का श्राद्ध,द्वितीया वृद्धि तिथि*

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞9897607275


🌷 *श्राद्ध विशेष* 🌷

🌞 *पूर्वजों को पितर पक्ष में इस मंत्र के द्वारा सूर्य भगवान को अर्ध्य देने से यमराज प्रसन्न होकर पूर्वजों को अच्छी जगह भेज देते हैं ।*

🌷 *ॐ धर्मराजाय नमः ।*

🌷 *ॐ महाकालाय नमः ।*

🌷 *ॐ म्रर्त्युमा नमः ।*

🌷 *ॐ दानवैन्द्र नमः ।*

🌷 *ॐ अनन्ताय नमः ।*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞9897607275


🌷 *पितृ पक्ष* 🌷

🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, विधि-विधान पूर्वक श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। वर्तमान समय में देखा जाए तो विधिपूर्वक श्राद्ध कर्म करने में धन की आवश्यकता होती है। पैसा न होने पर विधिपूर्वक श्राद्ध नहीं किया जा सकता। ऐसे में पितृ दोष होने से कई प्रकार की समस्याएं जीवन में बनी रहती हैं। पुराणों के अनुसार, ऐसी स्थिति में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर कुछ साधारण उपाय करने से भी पितर तृप्त हो जाते हैं।*

➡ *न कर पाएं श्राद्ध तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, नहीं होगा पितृ दोष*

🙏🏻 *जिस स्थान पर आप पीने का पानी रखते हैं, वहां रोज शाम को शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे पितरों की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि वहां जूठे बर्तन कभी न रखें।*

🙏🏻 *सर्व पितृ अमावस्या के दिन चावल के आटे के 5 पिंड बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में बहा दें।*

🙏🏻 *गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर उस पर गूगल के साथ घी, जौ, तिल व चावल मिलाकर घर में धूप करें।*

🙏🏻 *विष्णु भगवान के किसी मंदिर में सफेद तिल के साथ कुछ दक्षिणा (रुपए) भी दान करें।*

🙏🏻 *कच्चे दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में बहा दें। ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा।*

🙏🏻 *श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन कराएं या सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़, सब्जी और दक्षिणा दान करें।*

🙏🏻 *श्राद्ध नहीं कर सकते तो किसी नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें। इससे भी पितृ दोष में कमी आती है।*

🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष में किसी विद्वान ब्राह्मण को एक मुट्ठी काले तिल दान करने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं।*

🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष में पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें। इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं।*

🙏🏻 *सूर्यदेव को अर्ध्य देकर प्रार्थना करें कि आप मेरे पितरों को श्राद्धयुक्त प्रणाम पहुँचाए और उन्हें तृप्त करें।*


📖 *9897607275

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻श्राद्ध की तिथियां (Shraddh dates 2021)


20 सितंबर 2021- पहला श्राद्ध (पूर्णिमा श्राद्ध)

21 सितंबर 2021- प्रतिपदा का श्राद्ध

22 सितंबर 2021- द्वितीया का श्राद्ध

23 सितंबर 2021- तृतीया का श्राद्ध

24 सितंबर 2021- चतुर्थी का श्राद्ध

25 सितंबर 2021 - पंचमी का श्राद्ध

26 सितंबर 2021 -षष्ठी का श्राद्ध

27 सितंबर 2021 - सप्तमी का श्राद्ध

28 सितंबर 2021- अष्टमी का श्राद्ध

29 सितंबर 2021- नवमी का श्राद्ध

30 सितंबर 2021- दशमी का श्राद्ध

01 अक्टूबर 2021- एकादशी का श्राद्ध

02 अक्टूबर 2021- द्वादशी का श्राद्ध

03 अक्टूबर 2021- त्रयोदशी का श्राद्ध

04 अक्टूबर 2021- चतुर्दशी का श्राद्ध

05 अक्टूबर 2021- सर्वपितृ श्राद्ध


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी से भरा रहेगा। आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई चिंता सता सकती हैं। जिसके लिए आपको कुछ मेहनत करनी पड़ेगी। आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का बहुत सहयोग मिलेगा, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों के साथ मदद मिलेगी, जो आपके काम को आसान बनाएगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ रुकावटों व अड़चनों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में आपके शत्रु आपके सामने कुछ नई अड़चनें खड़ी कर सकते हैं, जिन्हें आप अपने सीनियर्स व किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से हटाने में लगे रहेंगे। यदि आज किसी की भूमि व भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसके महत्वपूर्ण कागजात स्वाधीनता से जांच लें। आज आपको अपने परिजन से फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया हुआ था, तो आज आपको उसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। यदि पहले आपकी कोई प्रिय व महत्वपूर्ण वस्तु खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आप अपने माता पिता के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद करने पर भी कुछ धन व्यय दिया करेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer दिन आपके लिए कभी धूप कभी छांव जैसा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उन्हें किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लें। आज परिवार के छोटे बच्चों को अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों का आज अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आपकी कोई पारिवारिक संपत्ति पर विवाद चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और वह संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में उत्तम परिणाम के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने मन में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकना होगा। तभी आप सभी कार्य को पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं।

 कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, पूरे जोश के साथ करेंगे और वह आपको परिणाम भी उसी प्रकार देगा, लेकिन आपको आज ज्यादा कामों को अपने हाथ में नहीं लेना है, नहीं तो आप की व्याकग्रता बढ़ जाएगी, जिसके कारण आपको काम करने में परेशानी होगी। व्यवसाय में यदि बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने साले व बहनोई को उधार देने से बचें। यदि दिया है तो वह आपके रिश्तो में परेशानी खड़ी कर सकता है।

 तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपका मान-सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज अपने प्रेमी से किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन इसमें आपको अपना फायदा व नुकसान देखकर ही करना होगा। गृहस्थ जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। सायंकाल के समय जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आज व्यवसाय अथवा घर में आपकी किसी व्यक्ति से कोई बहसबाजी हो, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके ऑफिस का माहौल भी आपके मन मुताबिक रहेगा, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उन्हें कोई रोग है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि हो सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसमें जीवनसाथी के साथ की आवश्यकता होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको धन से संबंधित कोई परेशानी चल रही थी, तो आज आप उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे और रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनके हाथ असफलता लग सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को भी आज पदोन्नति प्राप्त होगी, जिससे वह प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के मार्ग भी प्रशस्त होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम जैसा रहेगा। आज आपने जितनी मेहनत की होगी, आपको उसका उतना ही फल प्राप्त होगा, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके अधिकारियों से चुगली लगा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आप अपनी पत्नी व संतान के साथ समय बिताएंगे, जिससे बच्चे भी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में आज आपको कोई खास काम सौंपा जा सकता है, जिसे लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ नरम गरम रहेगा। आज आप अपने घर पर व्यवसाय के लिए जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको बेचैनी होगी कि यह पूरा होगा या नहीं, लेकिन आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखते हुए कार्य को करना है, तभी वह आपको फल दे पाएंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। राजनैतिक गतिविधियां बढेगी। आज आप किसी अन्य व्यक्ति से लाभ उठाएंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज यदि आप किसी से लेनदेन को करने की सोच रहे हैं, तो उसे बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो वह आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को डगमगा सकते हैं। यदि आज आप कही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी की जबरदस्ती से ना करें, नहीं तो आपका भारी नुकसान करवा सकते है, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।



दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57



 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...