शनिवार, 18 सितंबर 2021

अपराध और दंगा मुक्त व्यवस्था भाजपा ने दी: कर्मवीर

 मुजफ्फरनगर । भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर भाई साहब ने कहा कि अपराध मुक्त और विकास युक्त सरकार देने का काम भाजपा ने किया है। प्रदेश सरकार ने अपराधों और भ्रष्टाचार पर रोक  काम किया है। अयोध्या में भव्य मंदिर इसी सरकार के कार्यकाल में बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी वर्ग के लिए सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति को अगले वर्ष से लागू किया जाएगा।

आज एक बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया व प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रांत संयोजक अशोक बाठला ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। देश की सीमाएं सुरक्षित बनाने का काम किया है। शिक्षा व मेडिकल के क्षेत्र में नए संस्थान विकसित किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। 


उन्होंने कहा भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। भाजपा सरकार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान किया गया। भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण का सपना साकार हो रहा है। प्रदेश में विदेशी कंपनियां उत्साह के साथ नित नए उद्योग स्थापित कर रही हैं। भाजपा सरकार में किसानों, मजदूरों एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाईं जा रही हैं। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश में आतंकवाद समाप्त करने तथा देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बखूबी कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सदर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक कांति राठी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख उद्यमी भीम कंसल ने की। तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...