बुधवार, 8 सितंबर 2021

व्यापारीगण ने वृंदावन सम्मेलन में भाग लिया

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का त्रैवार्षिक चुनाव एवम अधिवेशन भगवान बांके बिहारी जी की पवित्र धरती पर धूम धाम से सम्पन्न हुआ । प्रदेश के प्रत्येक जनपद से बड़ी संख्या में व्यापारी हुए शामिल। केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल, सतीश महाना का सानिध्य व उपस्थिति रही।

मुज़फ्फरनगर से अशोक कंसल प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश गर्ग प्रांतीय उपाध्यक्ष, सुनील तायल प्रदेश मंत्री, सुलक्खन सिंह नामधारी प्रदेश संयुक्त प्रचार मंत्री, बाबू राम मलिक व दिनेश



बंसल प्रदेश संगठन मंत्री सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अजय गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए । मुकुन्द मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष, राजेन्द्र गुप्ता व दिलीप सेठ प्रदेश महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित।

मुज़फ्फरनगर से उपरोक्त के अतिरिक्त अजय सिंघल, श्याम सिंह सैनी, अनिल तायल, अमित मित्तल, दीपक गोयल, हर्षवर्धन बंसल, बिजेंद्र धीमान, विकास अग्रवाल, शोभित सिंघल, रोहित गोयल, मनोज गुप्ता, विकास वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...